आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के जोन कमिश्नरों व मैदानी अधिकारी कर्मचारियेां की बैठक लेकर अतिवृष्टि बाढ़ नियंत्रण आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यो व निगम की तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा की, निरंतर सतर्कता बरतने व स्थिति पर सतत नजर रखने के दिये निर्देश
कोरबा (BCC NEWS 24): आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने नगर निगम कोरबा के समस्त जोन कमिश्नरों व मैदान अधिकारी कर्मचारियों को कडे़ दिशा निर्देश देते हुये कहा है कि चूंकि मानसून का आगमन हो चुका है, लगातार बारिश हो रही है, अतः अतिवृष्टि व बाढ़ की स्थिति से निपटने एवं जलभराव को दूर करते हुये जलभराव वाले वार्ड व बस्तियों के नागरिकों को त्वरित राहत एवं बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर करें, इस हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को अपडेट रखें, सभी अधिकारी कर्मचारी रात्रि को भी अपना मोबाईल चालू रखें, जोन कमिश्नर अपनी टीमों के साथ क्षेत्रों का लगातार भ्रमण कर स्थिति पर सतर्क नजर रखें। मानसून का आगमन हो चुका है, कोरबा में रविवार से लगातार बारिश हो रही है, निगम के विभिन्न क्षेत्रों व निचली बस्तियों में जलभराव जैसी समस्याएं भी सामने आ रही है, जिसके समाधान हेतु निगम अमले द्वारा लगातार कार्यवाही भी की जा रही है। यहॉ उल्लेखनीय है कि आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान अतिवृष्टि बाढ़ नियंत्रण व प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत तथा आकस्मिक घटना की जानकारी उपलब्ध कराने, इन पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु पूर्व में ही जोनवार टीमों का गठन कर बाढ़ आपदा जैसी स्थिति से निपटने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किये जाने के निर्देश जारी किये गये थे। आज आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में निगम के जोन कमिश्नरों व अधिकारी कर्मचारियों की आवश्यक बैठक बुलाकर अतिवृष्टि बाढ़ नियंत्रण बचाव व राहत कार्य से जुडे़ निगम द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्येा व तैयारियों के संबंध में समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष फोकस रखे
आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि निगम क्षेत्र की निचली बस्तियों तथा अन्य संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष फोकस रखें, इन स्थलों का सतत भ्रमण करें तथा जहॉं कहीं भी जलभराव की स्थिति निर्मित होती है, तत्काल मोटर पम्पों या अन्य उपलब्ध माध्यमों से जल की निकासी करायें, जलभराव से यदि नागरिक प्रभावित होते हैं तथा उनके घरों तक पानी पहुंचता है तो उन्हें तत्काल रेस्क्यू करते हुये सेल्टर केन्द्रों व पहुंचाने की व्यवस्था करें।
कंट्रोल रूम स्थापित
इस संबंध में नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र का मुख्य नियंत्रण कक्ष निगम कार्यालय साकेत भवन बनाया गया है, जिसका टेलीफोन नंम्बर 07759-226672 है, मुख्य नियंत्रण कक्ष मंे स्थापित टेलीफोन अटैंड करने हेतु तीन पालियों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने निर्देशित करते हुए कहा है कि नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं उप प्रभारी जोन कार्यालय में बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु आवश्यकतानुसार मजदूर, हवा भरे ट्यूब, रस्सा, टार्च इत्यादि साधन चौबीसों घंटे तैयार रखेंगे, साथ ही कोरबा शहर में उपलब्ध गोताखोर की जानकारी एवं उनके पते इत्यादि रखकर संपर्क में रहेंगे ताकि आवश्यकता पड़ने पर गोताखोर तत्काल उपलब्ध हो सके।
निगम क्षेत्र में बनाये गये हैं, विभिन्न स्थानों पर सेल्टर केन्द्र
आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय द्वारा पूर्व में जारी आदेश के तहत निगम क्षेत्र के मुख्य बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों हेतु सेल्टर केन्द्र बनाये गये हैं, जिसके अंतर्गत प्राथ.शाला आ.जा.क. सीतामणी, पूर्व मा. शाला सीतमाणी, पूर्व मा.शाला आ.जा.क. मिशन रोड, प्राथ.माध्य.शाला आ.जा.क. रानी गेट के पास, प्राथ.शाला लालघाट, अंबेडकर स्कूल, प्राथ.शाला जोगियाडेरा, कबीर भवन, सुमेधा स्कूल, एस.ई.सी.एल.स्कूल, शास.प्राथ.शाला प्रेमनगर को सेल्टर केन्द्र बनाया गया है। इसके अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम को मुख्य सेल्टर केन्द्र के रूप में उपयोग किया जा सकेगा।
सेल्टर केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखें
आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि निगम क्षेत्र में बनाए गए सेल्टर केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखें, उन्होने कहा है कि पानी, बिजली, आदि की व्यवस्था संबंधित सेल्टर केन्द्र के जोन के सहायक अभियंता सतत रूप से सुनिश्चित करे। इसके साथ-साथ सेल्टर केन्द्र में आने वाले प्रभावित व्यक्तियों के भोजन की व्यवस्था औद्योगिक प्रतिष्ठानों व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से निगम द्वारा होगी, जिसके प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी मोबाईल नम्बर 77730-02665 बनाये गये हैं। इसी प्रकार सेल्टर केन्द्र में स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क कर कराया जाना सुनिश्चित करेंगे, इस कार्य के प्रभारी अधिकारी डॉ.संजय तिवारी एवं संबंधित जोन के स्वच्छता निरीक्षक उप प्रभारी होेंगे। सेल्टर केन्द्र में आने वाले प्रभावित व्यक्तियों को उक्ताशय के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा न हों, यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करें।
सी.एम. हेल्प लाईन व टी.एल. प्रकरणों की समीक्षा
बैठक के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने सी.एम.हेल्प लाईन के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों, कलेक्टर टी.एल.प्रकरणों, निगम टी.एल., जनचौपाल, पीएमओ पी.जी., जनशिकायत व समस्याओं से जुडे़ प्रकरणों, प्राप्त पत्रों, महापौर की पाती, कनेक्ट टू कमिश्नर अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निराकरण की तथा इन सभी शिकायतों व समस्याओं का निश्चित समयसीमा के अंदर निराकरण किये जान के निर्देश अधिकारियों को दिये।

(Bureau Chief, Korba)




