रायपुर : पेण्ड्रीडीह चौक-नेहरू चौक मार्ग के लिए निविदा को मंजूरी

              40.39 करोड़ से 15.32 किमी लंबाई का होगा मजबूतीकरण

              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन ने बिलासपुर में पेण्ड्रीडीह चौक से नेहरू चौक मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 40 करोड़ 38 लाख 57 हजार रुपए की निविदा को मंजूरी दी है। इस राशि से 15.32 किमी सड़क का मजबूतीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित कार्य का संपादन और पर्यवेक्षण विभागीय मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्य किसी अन्य को सब-लेट (Sub-let) नहीं किया जाएगा तथा कार्य संपादन के लिए पावर-ऑफ-अटॉर्नी मान्य नहीं होगी। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर संभाग क्रमांक-1 के कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित समयावधि में काम पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए मापदंडों के अनुरूप सड़क का निर्माण सुनिश्चित करने को कहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : ​सहकारिता से समृद्धि : रायपुर में ‘सहकारी सप्ताह’ का भव्य समापन

                              सहकारिता मंत्री कश्यप ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का...

                              रायपुर : झोरझोरा जलाशय के कार्यों के लिए 3.22 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories