रायपुर : मत्स्य कृषक एनएफडीपी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से कराएं पंजीयन, विभागीय योजनाओं का मिलेगा लाभ

            राज्य पोषित योजनाओं एवं प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन जरूरी

            रायपुर (BCC NEWS 24): मछली पालन विभाग द्वारा संचालित राज्य पोषित योजनाओं तथा प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए मत्स्य कृषकों का एनएफडीपी (NFDP) पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है। विभाग ने जिले के सभी पात्र मत्स्य कृषकों से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि वे विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त कर सकें। विभाग के अनुसार मछली पालन से जुड़े व्यक्ति, स्व-सहायता समूह, समितियां एवं अन्य हितग्राही कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से अथवा स्वयं एनएफडीपी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। सीएससी के माध्यम से पंजीयन कराने पर निर्धारित शुल्क में से 20 रुपये सीएससी संचालक को तथा 80 रुपये हितग्राही को प्राप्त होंगे। पंजीयन के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर एवं बैंक खाता होना आवश्यक है।

            पंजीयन संबंधी जानकारी के लिए विकासखंडवार अधिकारी

            पंजीयन से संबंधित जानकारी एवं सहायता के लिए संबंधित विकासखंड के मत्स्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। पत्थलगांव के लिए सहायक मत्स्य अधिकारी श्री रविशंकर (मो. +91-9244520073), कुनकुरी एवं दुलदुला के लिए सहायक मत्स्य अधिकारी कु. शीला मिंज (मो. +91-7746839457), जशपुर के लिए सहायक मत्स्य निरीक्षक श्री अरविंद डनसेना (मो. +91-9887299753), मनोरा के लिए मत्स्य निरीक्षक कु. इन्द्राणी साह (मो. +91-9827890842), बगीचा के लिए मत्स्य निरीक्षक श्री अभिनीत कुमार सिंह (मो. +91-7999565025), कांसाबेल के लिए मत्स्य निरीक्षक कु. अम्बिका पैंकरा (मो. +91-8224835485) तथा फरसाबहार के लिए मत्स्य निरीक्षक कु. श्वेता प्रधान (मो. +91-7247071600) से संपर्क किया जा सकता है। मछली पालन विभाग ने सभी पात्र मत्स्य कृषकों से अपील की है कि वे शीघ्र एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीयन कराकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं और मत्स्य पालन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करें।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories