रायपुर : रेडियो कार्यक्रम ‘प्रगति के सोपान’ में गूंजेगी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की सफलता की कहानी

            9 जुलाई को होगा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पर विशेष भेंट-वार्ता का प्रसारण

            रायपुर (BCC NEWS 24): आकाशवाणी रायपुर के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘प्रगति के सोपान’ में 9 जुलाई को सवेरे 9 बजे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पर विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में योजना के स्टेट नोडल अधिकारी तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि राज्य में योजना के क्रियान्वयन और उपलब्धियों की जानकारी देंगे।

            कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के उद्देश्य, पात्रता, ऋण सुविधाओं, डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के प्रयासों तथा छत्तीसगढ़ में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और उल्लेखनीय उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही, योजना से लाभान्वित स्ट्रीट वेंडर्स के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों और सफलता की कहानियां भी बताई जाएगी।


                          Hot this week

                          कोरबा: मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी

                          311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर...

                          Related Articles

                          Popular Categories