रायपुर : संभागीय वित्त एवं लेखा प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग में नवीन प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ

              राज्य स्तरीय परीक्षा के टॉपर हुए सम्मानित, उत्कृष्ट परिणामों के लिए संस्थान की सराहना

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग अंतर्गत संचालित संभागीय वित्त एवं लेखा प्रशिक्षण संस्थान, दुर्ग में जुलाई से अक्टूबर अवधि के नवीन लेखा प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ आज गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर संचालक (कोष एवं लेखा) डॉ. अल्पना घोष ने किया।

              कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के प्राचार्य श्री गिरीश देवांगन ने बताया कि संस्थान के प्रथम दो बैचों के प्रशिक्षुओं ने राज्य स्तरीय परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र से 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अग्रिम वेतन वृद्धि (एडवांस इंक्रीमेंट) की पात्रता हासिल करने वाले कर्मचारियों की संख्या भी राज्य में सर्वाधिक रही है।

              कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संभागीय संयुक्त संचालक (कोष, लेखा एवं पेंशन) श्री विवेक कुमार मिश्रा ने जुलाई 2025 में स्थापित संस्थान की अल्प समय में हासिल उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए संस्थान के व्याख्याताओं एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण से शासकीय कार्यों की दक्षता और प्रभावशीलता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

              मुख्य अतिथि डॉ. अल्पना घोष ने कहा कि विभिन्न शासकीय एवं अर्ध-शासकीय विभागों के लिपिकीय कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने में लेखा प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन तथा नियमों की सही समझ विकसित करने के लिए इस प्रकार का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नवप्रवेशी प्रशिक्षुओं से पूर्ववर्ती बैचों की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

              इस अवसर पर राज्य स्तरीय परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले कर्मचारी श्री टोमिन साहू एवं श्री खेम लाल साहू को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप संचालक श्री देवेंद्र चौबे, प्राचार्य श्री गिरीश देवांगन, वरिष्ठ व्याख्याता सुश्री सबरीना सिंह, व्याख्याता श्री कैलाश साहू सहित नवीन प्रशिक्षण सत्र के सभी प्रशिक्षु कर्मचारी उपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              रायपुर : 13 युवाओं को मिला ऑफर लेटर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): नौकरी की तलाश में पहुंचे...

                              रायपुर : हल-बैल से मशीन तक का सफर : सोढ़ी तिरपो बनीं आधुनिक खेती की नई पहचान

                              बिहान योजना ने बढ़ाया आत्मविश्वास, कस्टम हायरिंग सेंटर से...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

                              देश के अन्य प्रमुख शिक्षा बोर्डों की तर्ज पर...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को...

                              Related Articles

                              Popular Categories