KORBA : शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए कलेक्टर, किया पौधारोपण

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत आज देवपहरी स्थित गौमुखी सेवा धाम अंतर्गत संचालित विद्यालय में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर श्री दुदावत ने ग्रामीण बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और गांव का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सके। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग, गौमुखी सेवा धाम के पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              KORBA : जब व्यवस्था हो मजबूत, तब खेती बने और समृद्ध

                              सहकारी समिति से सहज मिली कृषि आदान सामग्री, किसान...

                              Related Articles

                              Popular Categories