रायपुर : नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में निभाएं सक्रिय भूमिका – मंत्री रामविचार नेताम

              जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ बलरामपुर के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली शपथ

              रायपुर (BCC NEWS 24): नगर पालिका परिषद बलरामपुर के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर जनसेवा और नगर के समग्र विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। जिला मुख्यालय के बाजारपारा स्थित ऑडिटोरियम भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आदिम जाति विकास, कृषि एवं कृषक कल्याण, मछली पालन तथा पशुपालन मंत्री श्री रामविचार नेताम तथा सरगुजा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री चिंतामणि महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में अतिथियों ने नवनियुक्त एल्डरमैनों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

              शपथ ग्रहण समारोह में लाला लकड़ा, गोपाल मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता एवं सीमा सोनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर नगर के विकास, सुशासन और जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। मंत्री श्री रामविचार नेताम ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नगर के समग्र विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि सभी एल्डरमैन जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पारदर्शिता, समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करें तथा शासन की योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने बलरामपुर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

              सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि एल्डरमैन का दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और विकास की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने और नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का आग्रह किया।

              समारोह में रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष लोधी एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, सहकारी बैंक के संभागीय अध्यक्ष रामकिशुन सिंह, शिवनाथ यादव, अपर कलेक्टर एवं एसडीएम अभिषेक गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपक एक्का, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              रायपुर : बिहान ने बदली ललिता की तकदीर : 26 हजार के ऋण से शुरू हुआ सफर, आज हर माह 26 हजार की आय

                              कोरिया की पशुसखी ललिता सारथी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

                              रायपुर : शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव – राजेश अग्रवाल

                              शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया आत्मीय...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीण जिंदगी

                              कुएं से पानी ढोने की मजबूरी अब बीते दिनों...

                              रायपुर : रैंप योजना से सुकमा के उद्यमियों को मिली डिजिटल कारोबार की नई दिशा

                              डिजिटल इंटीग्रेशन कार्यक्रम में 100 उद्यमियों ने सीखे ऑनलाइन...

                              Related Articles

                              Popular Categories