रायपुर : पटवारी वीरेंद्र सिंह राजपूत निलंबित

            रायपुर (BCC NEWS 24): सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने सरिया तहसील के पटवारी वीरेंद्र सिंह राजपूत को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई राजस्व कार्यों में लापरवाही और आम नागरिकों के काम समय पर नहीं करने की शिकायत की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जानकारी के अनुसार, 20 मई को ग्राम पुजेरीपाली में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि संबंधित पटवारी अपने हल्के में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते, फोन कॉल का जवाब नहीं देते और राजस्व से जुड़े कार्यों का समय पर निराकरण नहीं करते। शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई गई, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई।

            जांच के दौरान यह भी सामने आया कि तहसीलदार, सरिया ने विभिन्न विभागीय कार्यों में लापरवाही को लेकर पटवारी को दो बार कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ। विशेष रूप से नक्शा बटांकन सहित सौंपे गए राजस्व कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर ने उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की। निलंबन अवधि में वीरेंद्र सिंह राजपूत का मुख्यालय तहसील कार्यालय बरमकेला निर्धारित किया गया है। 


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories