KORBA : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु साक्षात्कार 14 जुलाई को

              कोरबा (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए साक्षात्कार हेतु मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले पात्र अनुसूचित जनजाति के 24 एवं अनुसूचित जाति के 09 छात्र-छात्राओं को 14 जुलाई को प्रातः 11 बजे कक्षा 4थी, 5वीं का अंक सूची, जाति, निवास, आय एवं स्वयं के दो पासपोर्ट साईज फोटो सहित अपने अभिभावक के साथ कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कलेक्ट्रेट कोरबा उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश परीक्षा 05 जुलाई को आयोजित किया गया। परीक्षा परिणाम 6 जुलाई को घोषित किया जाकर 9 जुलाई तक दावा आपत्ति लिया गया था।

              दावा आपत्ति पश्चात अंतिम मेरिट सूची तैयार किया गया। मेरिट सूची में पात्र छात्र-छात्राओं, जिनका वर्गवार रोल नंबर इस प्रकार है- अनुसूचित जाति- 1002, 1007, 1008, 1011, 1013, 1025, 1030,1037, 1048, 1049,1056, 1059, 1066, 1068, 1070, 1073, 1079, 1081, 1093,1098,1103, 1105, 1108, 1109 कुल 24 एवं अनुसूचित जाती- 1022, 1027, 1028, 1035, 1040, 1076, 1085, 1102, 1111 कुल 09 विद्यार्थियों को काउंसिलिंग हेतु बुलाया गया है।


                              Hot this week

                              कोरबा : BALCO के सेवानिवृत कर्मचारियों ने किया संयंत्र भ्रमण

                              बालकोनगर (BCC NEWS 24): वर्षों पहले जिस संयंत्र की...

                              KORBA : चेक बाउंस के मामले में विशेष लोक अदालत 18 जुलाई को

                              प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में बैठक...

                              KORBA : सरस्वती शिशु मंदिर एच.टी.पी.पी. दर्री, कोरबा में कंप्यूटर कक्ष का शुभारंभ

                              कोरबा (BCC NEWS 24): सरस्वती शिशु मंदिर एच.टी.पी.पी. दर्री,...

                              KORBA : बारिश में खूबसूरती नहीं, खतरा भी दिखता है… इसलिए रहें सावधान

                              उफनते झरने, फिसलन भरी चट्टानें और गहराता पानी बन...

                              Related Articles

                              Popular Categories