रायपुर : सेवा सेतु पोर्टल ने आसान की उच्च शिक्षा की राह

              एक दिन में मिला निवास प्रमाण पत्र

              रायपुर (BCC NEWS 24): डिजिटल सुशासन की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की पहल सेवा सेतु पोर्टल अब युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बनता जा रहा है। इसका एक प्रेरक उदाहरण बेमेतरा के नवागढ़ विकासखण्ड में देखने को मिला। नवागढ़ के वरुण को उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। कॉलेज प्रवेश की अंतिम तिथि निकट थी और समय पर प्रमाण पत्र न मिलने की चिंता उन्हें लगातार परेशान कर रही थी। ऐसे में उन्होंने अपने निकटस्थ सेवा सेतु केंद्र में संपर्क किया। वहां उपस्थित कर्मचारियों ने उन्हें सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी दी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन करने में सहायता प्रदान की।

              आवेदन जमा होने के बाद संबंधित राजस्व अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों का त्वरित सत्यापन किया गया। डिजिटल प्रक्रिया के कारण पूरा काम तेजी से पूरा हुआ और मात्र एक दिन के भीतर वरुण को डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। प्रमाण पत्र मिलते ही उन्होंने समय पर कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली।

              वरुण बताते हैं, “कॉलेज एडमिशन को लेकर मैं बहुत चिंतित था, क्योंकि निवास प्रमाण पत्र के बिना प्रवेश संभव नहीं था। सेवा सेतु पोर्टल और सेवा सेतु केंद्र के सहयोग से मुझे एक दिन में प्रमाण पत्र मिल गया। इससे मेरा समय भी बचा और प्रवेश प्रक्रिया भी बिना किसी परेशानी के पूरी हो गई। मैं इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करता हूं।”

              वरुण की यह कहानी दर्शाती है कि सेवा सेतु पोर्टल केवल एक डिजिटल व्यवस्था नहीं, बल्कि नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और सरल सेवाएं उपलब्ध कराने वाला प्रभावी माध्यम बन चुका है। विशेषकर विद्यार्थियों और युवाओं के लिए यह पहल शिक्षा, रोजगार और अन्य आवश्यक शासकीय सेवाओं तक पहुंच को आसान बना रही है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अब नागरिक ऑनलाइन आवेदन, आवेदन की स्थिति की जानकारी तथा डिजिटल प्रमाण पत्र जैसी सुविधाओं का लाभ घर के निकट ही प्राप्त कर रहे हैं। यह व्यवस्था डिजिटल छत्तीसगढ़ और सशक्त नागरिक की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


                              Hot this week

                              रायपुर : धान के कटोरे में महकने लगी औषधियों की खुशबू

                              छत्तीसगढ़ के 12 हजार से अधिक किसानों की बदली...

                              रायपुर : रायगढ़ के नेतनागर एनीकट योजना के लिए 11.83 करोड़ रुपए स्वीकृत

                              260 हेक्टेयर क्षेत्र में मिलेगी सिंचाई सुविधारायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : अब किसी का सहारा नहीं, अपने हौसलों के पहियों पर आगे बढ़ रहे बृहस्पति और विष्णु

                              मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल ने बढ़ाया आत्मविश्वास, व्यवसाय के साथ जीवन...

                              रायपुर : डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की तकदीर

                              जल संरक्षण के साथ आजीविका को मिली नई उड़ानरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories