कोरबा खनिज विभाग का खनिजों के अवैध परिवहन, भण्डारण व उत्खनन के खिलाफ सख्त रुख

              4 ट्रेक्टर जप्त तथा 8 रेत भण्डारणों को नियमों का पालन करने सख्त हिदायत

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गठित खनिज उड़़नदस्ता दल ने सघन जांच करते हुए करतला में मिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 1 ट्रेक्टर तथा विजयनगर व मुंगाडीह में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 3 ट्रेक्टर को जब्त कर करतला थाना व दीपका थाना की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा है। वहीं कुदमुरा, कसरेंगा, धवईपुर, चुईया, छुरीखुर्द, कुदमुरा, गीतारी, बरबसपुर में स्वीकृत वैध भण्डारणों  का औचक निरीक्षण कर, भण्डारणकर्ताओं द्वारा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए हिदायत दी गई।

              खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रतिबंध सुनिश्चित करना, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। नियमों का उल्लघंन करने, अवैध उत्खनन एवं परिवहन तथा भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान और खनिज अधिनियम, छत्तीसगढ़़ गौण खनिज नियम और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए सघन अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


                              Hot this week

                              KORBA : हाथी प्रभावितों को समय पर मुआवजा राशि देने के निर्देश, आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में भी विलंब न हो – कलेक्टर

                              सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों को ई-एचआरएमएस में ऑनबोर्ड करने...

                              KORBA : माय भारत युवा कार्यक्रम के साथ युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान

                              “माय भारत युवा कार्यक्रम” के सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला...

                              KORBA : कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान

                              नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वासपर्याप्त...

                              Related Articles

                              Popular Categories