KORBA : कलेक्टर जनदर्शन में दिव्यांग हितग्राही की समस्या का त्वरित समाधान, बैशाखी, वॉकर एवं छड़ी मिली

            कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए जिला प्रशासन ने एक दिव्यांग हितग्राही को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर संवेदनशील प्रशासन का परिचय दिया है। दिव्यांग हितग्राही श्री राहुल यादव, पिता स्वर्गीय मोहन राम यादव, निवासी वार्ड क्रमांक 1, तहसील एवं थाना कटघोरा, जिला कोरबा ने कलेक्टर जनदर्शन में बैशाखी, वॉकर एवं छड़ी उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा श्री प्रतीक जैन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।

            निर्देश प्राप्त होते ही समाज कल्याण विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए हितग्राही श्री राहुल यादव को बैशाखी, वॉकर एवं छड़ी उपलब्ध करा दी गई। आवश्यक सहायक उपकरण प्राप्त होने पर श्री राहुल यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों से उनके दैनिक जीवन में आवागमन सुगम होगा और उन्हें काफी सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन ने कहा है कि जनदर्शन का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करना है, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर शासन की सुविधाओं का लाभ मिल सके।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories