KORBA : दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आनलाईन आवेदन नाॅमिनेशन 31 जुलाई तक

              कोरबा (BCC NEWS 24): दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, संगठनों व अन्य स्टेक होल्डर को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये जाने हेतु 31 जुलाई 2026 तक नाॅमिनेशन आवेदन किये जा सकते हैं, जिसकी गाईड लाईन विभाग की वेबसाईट www.depwd.gov.in के साथ-साथ राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल www.awards.gov.in पर उपलब्ध है।

              भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से द्वारा 03 दिसम्बर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिये राष्ट्रीय पुुरस्कार प्रदान किया जायेगा, इसका प्रमुख उद्देश्य दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में किये गये शानदार कार्यो एवं बेहतरीन उपलब्धियों को पहचानना एवं उन्हें सम्मान देना हैं, इस राष्ट्रीय पुरस्कार का मकसद उन लोगों, संस्थाओं, संगठनों, एम्प्लायर्स और दूसरे स्टेक होल्डर्स केा बढ़ावा देना हैं, जिन्होने दिव्यांग लोगों के लिये समावेशी और आसान समाज बनाने में अपना अहम योगदान दिया है, यह राष्ट्रीय पुरस्कार अलग-अलग केटेगरी में प्रदान किये जाते हैं, जिनमें एम्पावरमेंट रिहैबिलिटेशन एजुकेशन स्किल डेवलपमेंट, रोजगार सृजन, एक्सेसिबिलिटी, रिसर्च और इनोवेशन स्पोटर््स, आटर््स, लिटरेचर और दूसरी संबंधित केटेगरियाॅं शामिल हैं। इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये एपलिकेशन नाॅमिनेशन सिर्फ राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल www.awards.gov.in पर आनलाईन मोड से मंगाये गये हैं, आनलाईन नाॅमिनेशन एपलिकेशन 15 मई 2026 से शुरू हो गये हैं तथा इसकी आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है।


                              Hot this week

                              KORBA : सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से राशनकार्ड सेवाओं का हुआ विस्तार

                              अब कॉमन सर्विस सेंटर  से बनेंगे राशनकार्ड, नाम जोड़ने...

                              KORBA : 18 जुलाई को आयोजित होगी “रन फॉर ग्रीन मैराथन”

                              कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आमनागरिकों से शामिल होने की...

                              Related Articles

                              Popular Categories