रायपुर : अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामान्य भविष्य निधि लेखा 2025-26 प्रधान महालेखाकार की वेबसाइट पर उपलब्ध

            वार्षिक लेखा विवरण डीजीलाकर्स (Digilocker) प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध 

            रायपुर (BCC NEWS 24): उप महालेखाकार पेंशन एवं निधि रायपुर ने सामान्य भविष्य निधि के वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक लेखा जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि सभी अभिदातागण अपनी भविष्य निधि की वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक लेखा पर्ची राज्य शासन से प्राप्त आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। उप महालेखाकार पेंशन एवं निधि रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों व अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के सामान्य भविष्य निधि  वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक लेखा पर्ची  कार्यालय प्रधान महालेखाकार  छत्तीसगढ़ रायपुर की विभागीय वेबसाइट  http://cag.gov.in/ae/chhattisgarh/en  एवं राज्य शासन की वेबसाइटe-Kosh www.treasury.cg.nic.inपर अपलोड कर दिया गया है, इसे डाउनलोड कर अवलोकन किया जा सकता है। इसके अलावा वार्षिक लेखा विवरण 2025-26 डीजीलाकर्स (Digilocker) प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध कराया गया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories