रायपुर : गाजर जलाशय योजना के लिए 13.55 करोड़ रुपए स्वीकृत

            रबी और खरीफ की फसलों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

            रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। विभाग ने क्षेत्र की महत्वाकांक्षी गाजर जलाशय योजना के विभिन्न कार्यों के सुचारू संचालन और निर्माण के लिए 13 करोड़ 55 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जल संसाधन विभाग द्वारा दी गई इस स्वीकृति से कुल 346 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई के दायरे में लाया जाएगा। इसके तहत खरीफ सीजन में 285 हेक्टेयर क्षेत्र को और रबी सीजन में 61 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलों के लिए सिंचाई सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।

            ’खरीफ और रबी फसलों के लिए वरदान साबित होगी योजना’

            इस योजना के क्रियान्वयन और निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के कृषि परिदृश्य में बड़ा बदलाव आएगा। अधिकारियों के अनुसार, इस जलाशय योजना के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को खरीफ और रबी दोनों ही सीजन की फसलों के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्रामीण और कृषक परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा फसलों की उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories