KORBA : ’’एक पेड़ माॅं के नाम’’ अभियान अंतर्गत मिनीमाता कालेज परिसर में किया गया वृक्षारोपण

              प्रध्यापकों व छात्राओं ने लगाये पौधे, हरित कोरबा के संकल्प को पूरा करने दी सहभागिता

              कोरबा (BCC NEWS 24): ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान के अंतर्गत आज कोरबा शहर के घंटाघर के समीप स्थित मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में वृक्षोरापण किया गया, महाविद्यालय के प्रध्यापकों व छात्राओं ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर उक्त स्थल पर पौधे रोपित किये तथा हरित कोरबा के संकल्प को पूरा करने में अपनी सहभागिता देते हुये पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यहाॅं उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम केारबा के द्वारा पर्यावरण संक्षरण एवं हरित कोरबा के संकल्प को साकार के करने के उद्देश्य से ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत सघन वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। इसकी शुरूआत 18 जुलाई को घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में ’’ रन फार ग्रीन ’’ का वृहद आयोजन कर की गई थी।

              अभियान के अंतर्गत सघन वृक्षारोपण का कार्य 18 जुलाई से लगातार आगामी 60 दिनांे तक किया जायेगा। अभियान के पांचवे दिन आज कोरबा शहर के घंटाघर समीप स्थित मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ.पापिया चतुर्वेदी, सहायक प्रध्यापक संध्या पाण्डेय, डाॅ.विनोद कुमार साहू, डाॅ.श्रेणी दिवाकर, मोनिका मिंज, वर्षा सिंह, कल्याणी धु्रव, भागवत पटेल, डाॅ.सरस्वती राव, निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक, पूर्व पार्षद दिनेश वैष्णव, अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.संजय तिवारी, उद्यान आनंद राठौर सहित महाविद्यालय की एन.एस.एस. की स्वयं सेविकाओं व छात्राओं ने वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को पूरा करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। 


                              Hot this week

                              KORBA : संभाग स्तरीय युवा संसद का आयोजन

                              कोरबा (BCC NEWS 24): लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं एवं...

                              KORBA : 18 अगस्त को जिले में आयोजित होगी राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ

                              कलेक्टर ने जनभागीदारी की अपील कीकोरबा (BCC NEWS 24):...

                              KORBA : समय पर कृषि आदान सामग्री और नैनो उर्वरकों से खेती हुई अधिक लाभकारी

                              सुशासन सरकार की किसान हितैषी पहल से बढ़ा किसानों...

                              Related Articles

                              Popular Categories