रायपुर : नैनो यूरिया के उपयोग से किसान दिगपाल सिंह को मिला बेहतर उत्पादन, घटी खेती की लागत

              आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर क्षेत्र के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

              रायपुर (BCC NEWS 24): कृषि में आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान न केवल उत्पादन बढ़ा रहे हैं, बल्कि लागत भी कम कर रहे हैं। जिला सक्ती के विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम डोड़की निवासी किसान श्री दिगपाल सिंह चौहान नैनो यूरिया का उपयोग कर क्षेत्र के किसानों के लिए मिसाल बन गए हैँ l श्री चौहान पिछले वर्ष से अपनी लगभग 10 एकड़ धान की फसल में कृषि विभाग के मार्गदर्शन में नैनो यूरिया का उपयोग कर रहे हैं। 

              बेहतर वृद्धि और कम लागत  

              श्री दिगपाल ने बताया कि शुरू में नैनो यूरिया को लेकर जिज्ञासा थी, लेकिन परिणाम सकारात्मक रहे। इसके उपयोग से धान की फसल की वृद्धि बेहतर हुई, पौधे अधिक हरे-भरे और स्वस्थ रहे तथा उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। 
              सबसे बड़ा लाभ यह हुआ कि पारंपरिक रासायनिक उर्वरकों पर होने वाला खर्च कम हो गया। इससे खेती की लागत घटी और आर्थिक लाभ बढ़ा।

              किसानों को कर रहे प्रेरित
                
              श्री दिगपाल सिंह का कहना है कि वैज्ञानिक सलाह और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन ले सकते हैं। नैनो यूरिया के सकारात्मक अनुभव के बाद वे अब अपने गांव और आसपास के किसानों को भी इसके उपयोग के लिए प्रेरित कर रहे हैं।उनका मानना है कि नैनो यूरिया जैसी तकनीक किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में प्रभावी सिद्ध हो सकती है। श्री दिगपाल सिंह चौहान ने नैनो यूरिया से मिले लाभ के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जल जीवन मिशन से हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल

                              अब पानी लाने में नहीं होता घंटों का संघर्षस्वच्छ...

                              Related Articles

                              Popular Categories