रायपुर : पीएम मोदी के ऐतिहासिक निर्णयों पर चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने जताया आभार

              संत गुरु रविदास जी के सम्मान और शिल्पकार वर्ग के गौरव से जुड़े फैसलों को बताया प्रेरणादायी

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूज्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जी एवं शिल्पकार, वंचित तथा रविदास समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक सम्मान को नई पहचान दिलाने हेतु लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। श्री मिर्धा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी और संवेदनशील नेतृत्व में देश के सर्वसमाज, विशेषकर शिल्पकार, वंचित एवं पिछड़े वर्ग को अभूतपूर्व सम्मान, गौरव और पहचान मिल रही है।

              सम्मान से जुड़े तीन प्रमुख निर्णय  

              1. आदमपुर हवाई अड्डे का नामकरण: पंजाब स्थित आदमपुर हवाई अड्डे का नाम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के नाम पर रखने का निर्णय देश-विदेश में बसे रविदास समाज के लिए गौरव और आत्मसम्मान का विषय है।  

              2. पद्मश्री सम्मान: डेरा सचखंड बल्लां के पूज्य संत निरंजन दास जी महाराज को ‘पद्मश्री’ सम्मान प्रदान कर केंद्र सरकार ने मानव सेवा, शिक्षा और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया है।  

              3. संत रविदास एक्सप्रेस: अमृतसर से वाराणसी (सीर गोवर्धनपुर) तक ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ का संचालन प्रारंभ होने से लाखों श्रद्धालुओं को उनकी पावन जन्मस्थली तक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिल रहा है।

              श्री मिर्धा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार पूज्य संत रविदास जी के समरस समाज के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास, सम्मान और अवसर पहुंचाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के ऐसे जनकल्याणकारी और समाज हितैषी निर्णय भविष्य में भी सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा वंचित वर्गों के सशक्तिकरण को नई दिशा प्रदान करते रहेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल

                              श्री रामलाल भारद्वाज के परिवार को मिल रही प्रतिवर्ष...

                              रायपुर : समाज कल्याण विभाग की पहल बनी शुभम की नई ताकत

                              वॉकर मिला तो बढ़े आत्मविश्वास के साथ कदमरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories