KORBA : सेवा सेतु से आमजन को मिल रही त्वरित और सुगम शासकीय सेवाएं

              ’महेत्तर राम को समय पर मिले जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार’

              कोरबा (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सेवा सेतु पहल के माध्यम से शासन की नागरिक सेवाएं अब पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो रही हैं। इससे आम नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिल रही है तथा आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समय-सीमा में सहजता से प्राप्त हो रहे हैं। सेवा सेतु के माध्यम से शासन की विभिन्न नागरिक सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर आमजन को त्वरित एवं सुगम सुविधा प्रदान की जा रही है। इस व्यवस्था से दस्तावेजों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता समाप्त हो रही है तथा निर्धारित समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। सेवा वितरण की इस प्रभावी प्रणाली से शासन  प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

              कोरबा जिले के भैंसमा तहसील अंतर्गत ग्राम तेन्ग्रीमार निवासी श्री महेत्तर राम को लंबे समय से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। सेवा सेतु केंद्र के बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने भैंसमा स्थित सेवा सेतु केंद्र में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के लिए आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया के दौरान उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। निर्धारित समय-सीमा में उनके आवेदन का निराकरण करते हुए उन्हें जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिए गए। श्री महेत्तर राम ने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से आम नागरिकों को बड़ी सुविधा मिल रही है। पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए कई कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और श्रम दोनों की हानि होती थी। अब सेवा सेतु केंद्र में आवेदन करने के बाद पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और परेशानी मुक्त रही तथा उन्हें समय पर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो गए।

              उन्होंने कहा कि शासन की इस जनहितैषी पहल से आम नागरिकों का भरोसा बढ़ा है और आवश्यक सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं। समय पर दस्तावेज मिलने से उनके कई महत्वपूर्ण कार्य भी सुगमता से पूरे हो सके। उन्होंने सेवा सेतु की इस प्रभावी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।


                              Hot this week

                              KORBA : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की समस्याएं

                              समय सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देशकुल 123...

                              हरित कोरबा अभियान जारी,  सुनालिया पुल मोड़ से मल्टीलेवल पार्किंग तक किया गया वृक्षारोपण

                              निगम के स्थानीय पार्षदों, अधिकारी कर्मचारियों व अन्य नागरिकों...

                              KORBA : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अंतिम मौकाः 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा

                              प्राकृतिक आपदा से फसल सुरक्षा के लिए कृषि विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories