रायपुर : डीएमएफ मद से रायगढ़ में विकास को नई गति, 13 कार्यों के लिए 10.86 करोड़ रुपये मंजूर

              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से मिली प्रशासनिक स्वीकृति

              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद का उपयोग जनहित और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। इसी क्रम में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ जिले में 13 महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए कुल 10 करोड़ 86 लाख 53 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था मजबूत होगी तथा कौशल विकास से जुड़ी अधोसंरचना का विस्तार होगा।

              स्वीकृत राशि में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 12 पेयजल कार्यों के लिए 1 करोड़ 30 लाख 35 हजार रुपये तथा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के माध्यम से मॉडल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग सेंटर भवन निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों के लिए 9 करोड़ 56 लाख 18 हजार रुपये शामिल हैं।

              12 गांवों में सुदृढ़ होगी पेयजल व्यवस्था

              डीएमएफ मद से स्वीकृत राशि के तहत रायगढ़, धरमजयगढ़ और तमनार विकासखंड के 12 गांवों में पेयजल संबंधी कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के पूर्ण होने से हजारों ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुगम पेयजल उपलब्ध होगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार आएगा। जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ मद का उपयोग स्थानीय आवश्यकताओं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए किया जा रहा है।

              मॉडल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग सेंटर से मिलेगा कौशल विकास को बढ़ावा

              धरमजयगढ़, लैलूंगा, तमनार और घरघोड़ा विकासखंडों में मॉडल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग सेंटर भवन निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों के लिए 9 करोड़ 56 लाख 18 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन केंद्रों के विकसित होने से युवाओं को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी और रोजगारोन्मुखी कौशल विकास को नई दिशा मिलेगी।

              कलेक्टर ने सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। डीएमएफ मद से स्वीकृत इन विकास कार्यों से रायगढ़ जिले में अधोसंरचना को मजबूती मिलने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार और तेज होगी।


                              Hot this week

                              ​रायपुर : ​धमतरी की ‘पशु सखियाँ’ बनीं आधुनिक पशुपालन की ध्वजवाहक

                              शैक्षणिक भ्रमण से मिली आजीविका को नई उड़ान​रायपुर (BCC...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

                              खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल...

                              रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

                              कार्यपालन अभियंताओं, जेल अधीक्षकों और ठेकेदारों को बेहतर समन्वय...

                              Related Articles

                              Popular Categories