रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता शर्मिला धनखड़ को दी बधाई

            रायपुर (BCC NEWS 24): वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) की महिला शॉट पुट  F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शर्मिला ने अपने अदम्य साहस, कठिन परिश्रम और अटूट आत्मविश्वास के बल पर स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय पैरा खेलों के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह स्वर्ण पदक केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि देश की बेटियों और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका संघर्ष, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन यह संदेश देता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने शर्मिला धनखड़ को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं।


                          Hot this week

                          रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

                          विद्युत, पेयजल, अमृत मिशन, अस्पताल और सड़क निर्माण कार्यों...

                          Related Articles

                          Popular Categories