आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने राजस्व वसूली कार्यप्रगति की समीक्षा की, कम वसूली पर हुये नाराज, बकायादारों पर नियमों के तहत कड़ी कार्यवाही किये जाने अधिकारियों को दिये निर्देश
कोरबा (BCC NEWS 24): युक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने आज राजस्व वसूली कम होने तथा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति न करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुये संबंधित राजस्व निरीक्षकों, उप निरीक्षकों आदि को नोटिस जारी करने एवं निर्धारित समयसीमा के अंदर लक्ष्य की प्राप्ति न होने पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होने निगम के बकायादारों विशेषकर बडे़ बकायादारों के विरूद्ध नियमों के तहत कार्यवाही करने एवं राजस्व वसूली से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने आज नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक, सम्पत्तिकर अधिकारी अनिरूद्ध सिंह एवं निगम के राजस्व निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों, सहायक राजस्व निरीक्षकों की उपस्थिति में राजस्व वसूली कार्याे की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने सम्पत्तिकर, समेकित कर, जलकर, शिक्षा उपकर, भवन, दुकान किराया सहित अन्य विभिन्न मदों के अंतर्गत प्राप्त होने वाले राजस्व के वसूली की कार्य प्रगति की जानकारी ली तथा वर्तमान तक की गई कर वसूली एवं बकाया कर राशि की जोनवार, वार्डवार विस्तार से समीक्षा की।
उन्होने राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विगत वर्षो की बकाया कर राशि सहित वर्तमान वर्ष की कर राशि की वसूली में अपेक्षित तेजी लाएं, बकायादारों से सतत संपर्क कर बकाया राशि निगम कोष में जमा करवाएं। आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि निगम के विकास व निर्माण कार्यो तथा नागरिक सेवाओं व सुविधाओं की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि करदाताओं से निगम को प्राप्त होने वाले राजस्व की प्राप्ति नियमित रूप से हो तथा करों का भुगतान निगम कोष में समय पर किया जाए। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने राजस्व वसूली कम होने तथा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति न करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुये संबंधित राजस्व निरीक्षकों, उप निरीक्षकों आदि को नोटिस जारी करने एवं निर्धारित समयसीमा के अंदर लक्ष्य की प्राप्ति न होने पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होने निगम के बकायादारों विशेषकर बडे़ बकायादारों के विरूद्ध नियमों के तहत कार्यवाही करने एवं राजस्व वसूली से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
सुनिश्चित करें कि सभी भवनों में हो करारोपण
आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करें कि निगम क्षेत्र के सभी व्यवसायिक व आवासीय भवनों, मकानों में करारोपण किया गया है। उन्होने कहा कि भवनों में विस्तार किया गया है, या कोई भवन करारोपण से छूटा हुआ तो नहीं है, इस संबंध में सर्वे का कार्य किया जा रहा है, अतः इस सर्वे कार्य को शीघ्रता से पूरा करें तथा त्रुटिवश जिन व्यवसायिक व आवासीय भवनों में करारोपण छूट गया हो, या भवनों का विस्तार किया गया हो , उन पर नियमानुसार करारोपण करें।
करों का भुगतान समय पर कर विकास में अपना सहयोग दें
आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने निगम के बकायादारों, करदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे निगम को देय करों की बकाया राशि तथा वर्तमान वर्ष की कर राशि का भुगतान निगम को करें तथा शहर के विकास व नागरिक सेवाओं एवं सुविधाओं की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने में निगम को अपना सहयोग दें। बैठक के दौरान अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक व संपदा अधिकारी अनिरूद्ध सिंह के साथ ही सहायक राजस्व अधिकारी सुमित गुप्ता, उप जोन प्रभारी अजय अग्रवाल, अविनाश जायसवाल, संजय ठाकुर, दिलेश्वर सिंह, महेश्वर सिंह, पुखराज यादव, परमानंद राठौर, उत्तम राठौर, देवनारायण पैकरा, प्रिंस सिंह, करन पाण्डेय, भावेश यादव, देवव्रत आदित्य, मनोज साहू, मुकेश दास महंत आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

(Bureau Chief, Korba)




