रायपुर : उचित मूल्य दुकानों को प्राप्त आबंटन के आधार पर पारदर्शिता के साथ हितग्राहियों को नमक-शक्कर का वितरण

              रायपुर (BCC NEWS 24): शासकीय उचिव मूल्य के दूकानों में प्राप्त आबंटन के आधार पर हितग्राहियों को नमक-शक्कर का वितरण किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने इस आशय की जानकारी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को दी है। जिला खाद्य अधिकारी राजनांदगांव के अनुसार, राज्य शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत माह अप्रैल, मई एवं जून 2026 के चावल का एकमुश्त वितरण कराया गया, जबकि राजनांगदगांव जिले के सभी उचिव मूल्य के दूकानों में प्राप्त आबंटन के आधार पर ही शक्कर एवं नमक का वितरण शासन से प्राप्त मासिक आबंटन के अनुसार किया गया।

              अधिकारियों ने बताया है कि अप्रैल 2026 में शक्कर का 95.80 प्रतिशत तथा नमक का 92.12 प्रतिशत वितरण किया गया। मई में शक्कर का 90.82 प्रतिशत एवं नमक का 86.67 प्रतिशत वितरण हुआ, जबकि जून में शक्कर का 77.53 प्रतिशत तथा नमक का 73.62 प्रतिशत वितरण दर्ज किया गया। जिला प्रशासन का कहना है कि शासन से प्राप्त आबंटन के अनुरूप ही पात्र हितग्राहियों को ई-पॉस मशीन में प्रदर्शित उपलब्धता के आधार पर नमक एवं शक्कर वितरित की गई। प्रतिवेदन में स्पष्ट किया गया है कि जिले में किसी प्रकार की व्यापक कमी या आपूर्ति बाधित होने की स्थिति नहीं रही, बल्कि वितरण हितग्राहियों की मांग एवं उपलब्ध आबंटन के अनुसार किया गया। जिला खाद्य अधिकारियों बताया कि तीन माह के एकमुश्त चावल वितरण के दौरान अप्रैल से जून तक ’’राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) की अंत्योदय श्रेणी के 21,085 राशन कार्डों’’ के लिए शासन से शक्कर का आबंटन प्राप्त नहीं होने के कारण संबंधित हितग्राहियों को शक्कर का वितरण नहीं किया जा सका।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories