KORBA : ’’एक पेड़ माॅ के नाम’’ : टी.पी.नगर मुख्य मार्ग पर किया गया वृक्षारोपण

              कोरबा (BCC NEWS 24): ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत आज कोरबा के टी.पी.नगर मुख्य मार्ग पर वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता देते हुये पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को गति दी।
              कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प के साथ विगत 18 जुलाई से ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण का कार्य संचालित किया जा रहा है। निगम के उद्यान अधीक्षक श्री आनंद राठौर ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत आज कोरबा के टी.पी.नगर मुख्य मार्ग में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।


                              Hot this week

                              KORBA : सूर्य की रोशनी बनी बचत की नई पहचान

                              प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से मोनिका एक्का के...

                              KORBA : कलेक्टर ने एल्डरमेन तोमर को दिलाई पद की शपथ

                              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने...

                              Related Articles

                              Popular Categories