आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के साथ ही बैंक अधिकारी कर्मचारियों स्थानीय व्यापारियों व आमनागरिकों ने किया पौधों का रोपण
कोरबा (BCC NEWS 24): जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प को लगातार गति दी जा रही है, आज ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत कोसाबाड़ी मुख्य मार्ग पर वृक्षारोपण किया गया। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के साथ मिलकर विभिन्न बैंकों के अधिकारी कर्मचारियों, स्थानीय व्यापारियों तथा नागरिकों ने पौधों का रोपण किया तथा पौधों के संरक्षण, संवर्धन के संकल्प को दोहराया। यहाॅं उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से सघन वृक्षारोपण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान के तहत विगत 18 जुलाई को एक वृहद कार्यक्रम ’’ रन फार ग्रीन ’’ मैराथान का आयोजन कर इस महाअभियान की शुरूआत कराई गई थी। वृक्षारोपण का यह अभियान 18 जुलाई से आगामी 60 दिनों तक अनावरत रूप से संचालित होगा। इसी कड़ी में आज कोसाबाड़ी मुख्य मार्ग पर एच.पी.पेट्रोल पम्प से ब्लू बर्ड स्कूल तक स्कूल तक वृक्षारोपण किया गया, जिसमें आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के साथ ही उपायुक्त नीरज कौशिक, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, उद्यान अधीक्षक आनंद सिंह राठौर, महेन्द्रा कोटक बैंक से अनुज कुमार श्रीवास व विकास रात्रे, पंजाब नेशनल बैंक से वीरेन्द्रकुमार कंवर, जयप्रकाश साहू, दिनेश देवांगन, आशा अग्रवाल आदि सहित स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों ने वृक्षारोपण किया।

(Bureau Chief, Korba)




