रायपुर : SIS Ltd में सुरक्षा अधिकारी बनने का अवसर, जशपुर में 10 से 12 अगस्त तक होगी भर्ती प्रक्रिया

              100 सुरक्षा अधिकारी कैडर पदों पर होगा चयन, प्रशिक्षण अवधि में 33 से 40 हजार रुपये तक मिलेगा CTC

              रायपुर (BCC NEWS 24): शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में भारत की अग्रणी सुरक्षा सेवा कंपनी SIS Ltd  द्वारा सुरक्षा अधिकारी (Security Officer Cadre) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में पसारा एक्ट-2005 के अंतर्गत 10 से 12 अगस्त 2026 तक जशपुर में चयन प्रक्रिया संपन्न होगी।

              एसआईएस के कमांडेंट श्री कुमार शिवेन्द्र ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया एसआईएस प्रशिक्षण केंद्र, लाइवलीहुड कॉलेज, बॉयज हॉस्टल, डोडकाचौरा, जशपुर में आयोजित की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा अधिकारी कैडर के 100 जीटीओ (GTO) पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ही 33 हजार से 40 हजार रुपये प्रतिमाह (CTC) का प्रारंभिक पारिश्रमिक प्रदान किया जाएगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है। साथ ही न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर तथा आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।

              चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के बाद राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुरूप वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त पेंशन, ग्रेच्युटी, ईएसआई, ग्रुप इंश्योरेंस, चिकित्सा सुविधा, आवास, स्थानांतरण के दौरान यात्रा एवं भोजन भत्ता सहित विभिन्न कर्मचारी कल्याण सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। पात्र कर्मचारियों को कंपनी की कर्मचारी शेयर योजना का लाभ भी मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइटwww.sisindia.com  तथा फेसबुक पेज Job at SIS  का उपयोग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए +91-7004623515 पर संपर्क किया जा सकता है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सीएम हेल्पलाइन 1076 से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प

                              समयबद्ध, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण निराकरण से बढ़ रहा लोगों...

                              Related Articles

                              Popular Categories