रायपुर : वेयरहाउसिंग कार्पाेरेशन को मिलेगी गति

              कर्मचारी हित, वित्तीय सुदृढ़ीकरण और अधोसंरचना विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय

              अध्यक्ष चंदूलाल साहू की अध्यक्षता में संचालक मंडल एवं सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पाेरेशन को अधिक सक्षम, आधुनिक और वित्तीय रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए निगम के संचालक मंडल की 56वीं एवं सामान्य सभा की 23वीं बैठक आज निगम मुख्यालय, सेक्टर-24, अटल नगर नवा रायपुर में अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कर्मचारी कल्याण, वित्तीय प्रबंधन और अधोसंरचना विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

              बैठक में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) द्वारा पात्र पाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय से कर्मचारियों के मनोबल में वृद्धि होने के साथ निगम की कार्यक्षमता और प्रशासनिक दक्षता को भी नई मजबूती मिलेगी। संचालक मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट तथा वर्ष 2026-27 के अनुमानित बजट को स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी नवीन शेड्यूल ऑफ रेट्स (एसओआर) को निगम में यथावत लागू करने का निर्णय लिया गया, जिससे निर्माण एवं विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और एकरूपता सुनिश्चित होगी।

              बैठक में कार्पोरेशन की सुदृढ़ वित्तीय स्थिति को देखते हुए वर्ष 2024-25 के लाभांश के रूप में अंशधारियों-छत्तीसगढ़ शासन एवं केन्द्रीय भण्डारण निगम, नई दिल्ली को 40 लाख 38 हजार 400 रुपये की राशि प्रत्येक को प्रदान करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। यह निर्णय कार्पोरेशन के बेहतर वित्तीय प्रबंधन और लाभप्रद कार्यप्रणाली को दर्शाता है। बैठक में खाद्य विभाग की सचिव सुश्री रीना बाबासाहेब कंगाले, नागरिक आपूर्ति निगम की प्रबंध संचालक श्रीमती इफ्फत आरा, छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पाेरेशन के प्रबंध संचालक श्री आशीष कुमार टिकरिहा सहित राज्य शासन एवं केन्द्रीय भण्डारण निगम के संचालकगण उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : सूर्य की रोशनी से रोशन होगा घर, घटेगा बिजली बिल

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

                              ​रायपुर : सीएम हेल्पलाइन का असर : किसान अस्मलाल की समस्या का हुआ तुरंत समाधान

                              बेनूर समिति को मिले शेष डीएपी वितरण के निर्देश​रायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories