रायपुर : 11 कार्यों के लिए 1.52 करोड़ मंजूर

              उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी

              6 सड़कों के लिए 1.13 करोड़ और 5 नालियों के लिए 39.39 लाख मंजूर

              रायपुर (BCC NEWS 24): नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बीजापुर जिले के भैरमगढ़ नगर पंचायत में 11 कार्यों के लिए कुल एक करोड़ 52 लाख 14 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने भैरमगढ़ नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-3 में बेलतीपदर रोड से आंगनबाड़ी केंद्र तक और वार्ड क्रमांक-14 में बाजार स्थल से पुसनार पहुंच मार्ग सहित 6 सी.सी. सड़कों के लिए कुल एक करोड़ 12 लाख 75 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से वार्ड क्रमांक-2, वार्ड क्रमांक-11, वार्ड क्रमांक-12 और वार्ड क्रमांक-13 में भी सी.सी. सड़कों के निर्माण कराए जाएंगे। विभाग ने भैरमगढ़ नगर पंचायत में पांच आर.सी.सी. नालियों के निर्माण के लिए 39 लाख 39 हजार रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से शहर के वार्ड क्रमांक-8 और वार्ड क्रमांक-13 मंं एक-एक तथा वार्ड क्रमांक-15 में दो नालियों के निर्माण शामिल हैं।  


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

                              ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबितएक एडीईओ...

                              रायपुर : 13 कार्यों के लिए 3 करोड़ स्वीकृत

                              उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति...

                              रायपुर : वेयरहाउसिंग कार्पाेरेशन को मिलेगी गति

                              कर्मचारी हित, वित्तीय सुदृढ़ीकरण और अधोसंरचना विकास से जुड़े...

                              Related Articles

                              Popular Categories