रायपुर : होजाई जिला समिति (असम) के उपसभापति रमाकांत गौड़ ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की आत्मीय मुलाकात

            रायपुर (BCC NEWS 24): होजाई जिला समिति (असम) के उपसभापति श्री रमाकांत गौड़ ने आज रायपुर स्थित निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों के बीच समसामयिक विषयों, सुशासन, जनकल्याण तथा विभिन्न राज्यों के विकास संबंधी अनुभवों पर सार्थक चर्चा हुई। श्री गौड़ ने वित्त मंत्री श्री चौधरी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने श्री रमाकांत गौड़ का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद से बेहतर कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान का अवसर मिलता है, जो जनहित और विकास को नई दिशा प्रदान करता है।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्यपाल डेका ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं

                          रायपुर (BCC NEWS 24): राज्यपाल श्री रमेन डेका ने...

                          Related Articles

                          Popular Categories