रायपुर : प्राकृतिक आपदा के पांच मामलों में मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

              आर.बी.सी. 6-4 के तहत प्रत्येक प्रकरण में 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि के मामलों में प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि के पांच प्रकरणों में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के प्रावधानों के तहत कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

              अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोरा तहसील के ग्राम गजमा निवासी स्वर्गीय अंश राम भगत की 2 अक्टूबर 2024 को गड्ढे के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में उनके पिता श्री नरेश राम को 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार जशपुर तहसील के ग्राम बरपानी निवासी स्वर्गीय ईश्वर राम की 17 मई 2025 को कलारू डेम में नहाने के दौरान डूबने से मृत्यु हो गई थी। उनके निकटतम वैध वारिस पत्नी श्रीमती रिखमुनी बाई को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

              जशपुर तहसील के ग्राम आगडीह निवासी स्वर्गीय श्रवण बड़ाईक की 7 जून 2025 को सिरकीकोना बांध में नहाने के दौरान डूबने से मृत्यु हुई थी। इस प्रकरण में उनके पिता श्री आनंद बड़ाईक को 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, जशपुरनगर के ग्राम मधुवनटोली निवासी स्वर्गीय दिव्यांशी कुमारी की 6 जनवरी 2025 को कुएं में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उनके पिता श्री अर्जुन राम को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

              सन्ना तहसील के ग्राम गायबुड़ा निवासी स्वर्गीय सुचिता बाई की 11 जून 2025 को सर्पदंश के बाद उपचार के दौरान अंबिकापुर अस्पताल में मृत्यु हुई थी। इस प्रकरण में उनकी माता श्रीमती बिपति बाई एवं पिता श्री सुरेश एदगे को संयुक्त रूप से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा एवं आकस्मिक जनहानि से प्रभावित परिवारों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के साथ पूरी की जा रही है। आर.बी.सी. 6-4 के तहत स्वीकृत सहायता राशि से प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              बलौदाबाजार के ऐतिहासिक विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य...

                              रायपुर : जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल

                              सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पररायपुर (डॉ. दानेश्वरी...

                              रायपुर : सीएम हेल्पलाइन : संवेदनशील सुशासन का बना उदाहरण

                              ग्राम धरदेई में दो दिन में सुलझी पेयजल की...

                              रायपुर : सरकारी कर्मचारियों को आकस्मिक वित्तीय संकट से उबारने की अभिनव पहल

                              ई-कोष से मिलेगा बिना ब्याज अल्पावधि ऋण​​रायपुर (सुनील त्रिपाठी,...

                              Related Articles

                              Popular Categories