KORBA : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

        कोरबा (BCC NEWS 24): शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार जिले में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत ‘वंदे मातरम्’ थीम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के सुचारू संचालन, प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभागों के मध्य समन्वय सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। इसके तहत शहरी क्षेत्र के लिए आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने संबंधित नोडल अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories