KORBA : ’’एक पेड़ माॅ के नाम’’ : कपिलेश्वर मंदिर से दुर्गा पण्डाल तक किया गया वृक्षारोपण

          कोरबा (BCC NEWS 24): ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत आज कोरबा के रविशंकर नगर कपिलेश्वर मंदिर से दुर्गा पण्डाल तक वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर निगम के  अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता देते हुये पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को गति दी। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प के साथ विगत 18 जुलाई से ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण का कार्य संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज कोरबा के रविशंकर नगर कपिलेश्वर मंदिर से दुर्गा पण्डाल तक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, संतोष यादव, मनमोहन, फिरतु, गोपी, अमर सिंह सहित अन्य नागरिकगणों ने पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण के संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।



                    Hot this week

                    KORBA : बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा परीक्षण

                    जिले में 18 अगस्त को टेबल टॉप एक्सरसाइज एवं...

                    Related Articles

                    Popular Categories