KORBA : बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा परीक्षण

          जिले में 18 अगस्त को टेबल टॉप एक्सरसाइज एवं 20 अगस्त को मॉक एक्सरसाइज

          कोरबा (BCC NEWS 24): मानसून अवधि में अतिवृष्टि, नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने, निचले क्षेत्रों में जलभराव, तटबंधों के क्षतिग्रस्त होने तथा सड़क-पुल-पुलियों के प्रभावित होने की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए जिले में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों एवं रिस्पॉन्स मैकेनिज्म का परीक्षण किया जाएगा। भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों में 18 अगस्त 2026 को टेबल टॉप एक्सरसाइज तथा 20 अगस्त 2026 को मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों की तैयारियों, क्षमता एवं आपसी समन्वय का आकलन करना तथा प्रभावी रिस्पॉन्स मैकेनिज्म को मजबूत करना है।

          इसके अंतर्गत जिला स्तर पर बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का परीक्षण करने के साथ ही विभिन्न अधिकारियों एवं विभागों की भूमिका का भी परीक्षण किया जाएगा। अभ्यास के दौरान जिला, तहसील एवं मैदानी स्तर पर समन्वय एवं संचार व्यवस्था, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालने, सुरक्षित आश्रय स्थलों की व्यवस्था, आपातकालीन संचार एवं अंतिम छोर तक संपर्क व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा उपलब्ध मानव संसाधन, उपकरण, वाहन, नाव, लाइफ जैकेट, मेडिकल किट एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का आकलन किया जाएगा।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories