रायपुर (BCC NEWS 24): हज 2027 में हजयात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों की सहायता के राज्य हज निरीक्षक हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने बताया कि, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर अनुसार हज 2027 के हज यात्रियों के सहायतार्थ, राज्य हज निरीक्षक (स्टेट हज इंस्पेक्टर) के ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 13 अगस्त 2026 से दिनांक 27 अगस्त 2026 तक आमंत्रित किये गए है।
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सेचिव से प्राप्त जानाकरी के अनुसार राज्य हज निरीक्षक हेतु निर्धारित अहर्ता एवं नियमावली का सम्पूर्ण विवरण, हज कमेटी की वेबसाइटwww.hajcommittee.gov.inमें सर्कुलर 07 पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी मुखर्जी बाड़ा बैरन बाजार रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।

(Bureau Chief, Korba)




