रायपुर : ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – टंक राम वर्मा

          बलौदाबाजार और सिमगा विकासखंडों को राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की बड़ी सौगात

          17 ग्रामों में 97.92 लाख रुपए के ‘मुक्तिधाम शेड सह प्रतीक्षालय निर्माण’ कार्य हुए स्वीकृत

          रायपुर (BCC NEWS 24): बुनियादी सुविधाओं (रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली) का विकास और सुदृढ़ीकरण किसी भी समाज, गाँव या देश की प्रगति का आधार है। राज्य के ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं के विकास और सुदृढ़ीकरण के लिए विष्णु सरकार के निरंतर प्रयास रंग ला रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम संस्कार और अंतिम क्रियाकर्म के दौरान ग्रामीणों को होने वाली असुविधाओं को दूर करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मंत्री श्री वर्मा द्वारा बलौदाबाजार एवं सिमगा विकासखंडों के 17 विभिन्न ग्रामों में 97.92 लाख रुपए (5.76 लाख रूपए प्रति ग्राम) के “मुक्तिधाम में शेड सह प्रतीक्षालय निर्माण” कार्यों को अपनी हरी झंडी (स्वीकृति) दे दी है। स्वीकृत यह सभी विकास कार्य ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करेंगे।

          ग्राम पंचायतों व गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

          राजस्व मंत्री द्वारा 5.76 लाख रूपए प्रति ग्राम अनुसार स्वीकृत सूची में सिमगा तथा बलौदाबाजार विकासखंडों के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में मुक्तिधाम शेड सह प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें सिमगा विकासखंड के बिटकुली, बासीन (खैरवारी), धोबनीडीह (बुडगहन) एवं अमेरी (कसहीडीह) शामिल है। इसी तरह बलौदाबाजार विकासखंड के ढनढनी (खैरवारडीह), करमनडीह, मगरचबा (खैरघटा), लिमाही (गोड़खपरी), भरुवाडीह (पौसरी/चांपा एवं ढाबाडीह), भाठागांव-स, रसेड़ा (रसेड़ा), शुक्लाभाठा (सोनपुर), चौरटी (चौरटी एवं अचानकपुर), ढाबाडीह, अचनाकपुर, झोंका तथा सेमराडीह शामिल है।

          इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास और हर नागरिक तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी सरकार का मुख्य ध्येय है। मुक्तिधाम में शेड और प्रतीक्षालय न होने के कारण ग्रामीणों को विशेषकर बारिश और भीषण गर्मी के मौसम में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इन स्वीकृतियों से अब अंतिम संस्कार के समय लोगों को एक सम्मानजनक और सुविधापूर्ण वातावरण मिलेगा। आगे भी विकास का यह सिलसिला अनवरत जारी रहेगा।

          ग्रामीणों में हर्ष की लहर

          17 प्रमुख गांवों में 97.92 लाख रूपए के मुक्तिधाम शेड सह प्रतीक्षालय निर्माण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में अपार उत्साह है। ग्रामीणों ने मंत्री श्री टंक राम वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस संवेदनशील प्रयास से बरसात और गर्मी के मौसम में होने वाली विकट समस्याओं से स्थाई निजात मिलेगी।



                    Hot this week

                    रायपुर : विष्णुभोग की खुशबू और बहनों के हुनर से सजी खास राखी

                    बिहान समूह की महिलाओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन...

                    Related Articles

                    Popular Categories