KORBA : ’’एक पेड़ मॉ के नाम’’ : रविशंकर नगर मुुख्य मार्ग में किया गया वृक्षारोपण

          कोरबा (BCC NEWS 24): ’’ एक पेड़ मॉं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत आज कोरबा के रविशंकर नगर जोनांतर्गत रविशंकर नगर स्थित गरिमा मेडिको से जोन कार्यालय मुख्य मार्ग के किनारे वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर सहित निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता देते हुये पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को गति दी। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प के साथ विगत 18 जुलाई से ’’ एक पेड़ मॉं के नाम ’’ अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण का कार्य संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज कोरबा के रविशंकर नगर जोनांतर्गत रविशंकर नगर स्थित गरिमा मेडिको से जोन कार्यालय मुख्य मार्ग के किनार वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, संतोष यादव, मनमोहन, फिरतु, गोपी, अमर सिंह सहित अन्य नागरिकगणों ने पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण के संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।



                    Hot this week

                    KORBA : कोटेश, वीरेन्द्र व बसंत चुने गये निगम के’’ फेस आफ द मंथ’’

                    उत्कृष्ट कार्यो हेतु निगम के छोटे कर्मचारी हो रहे...

                    Related Articles

                    Popular Categories