रायपुर : महतारी वंदन से शांति के घर आई खुशियों की मिठास

          रायपुर (BCC NEWS 24): भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन इस बार ग्राम बेमेतरा के नवागांव की शांति के लिए खास खुशियां लेकर आया है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने शांति को अपने परिवार की जरूरतों में सहयोग करने के साथ-साथ अपनी छोटी-छोटी खुशियां अपने दम पर पूरी करने का संबल दिया है।

          शांति बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि उनके लिए काफी उपयोगी है। इससे वे अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ परिवार की आवश्यकताओं में भी सहयोग कर पाती हैं। इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर उनके मन में एक खास खुशी है। वे अपने भाई के लिए राखी के साथ मिठाई लेंगी और अपने हाथों से भाई को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन का पर्व मनाएंगी।

          शांति के लिए भाई को मिठाई खिलाने की यह छोटी-सी खुशी बेहद खास है। उनका कहना है कि अपने पैसों से भाई के लिए मिठाई खरीदना उनके लिए आत्मीयता और आत्मविश्वास से जुड़ा अनुभव है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उन्हें यह महसूस कराया है कि वे भी अपने परिवार और रिश्तों की खुशियों में अपनी ओर से योगदान दे सकती हैं।

          शांति भावुक होकर कहती हैं, “महतारी वंदन योजना से मुझे बहुत सहारा मिला है। इस बार राखी पर मैं अपने भाई के लिए मिठाई लूंगी और खुशी से रक्षाबंधन मनाऊंगी। भाई-बहन का यह रिश्ता मेरे लिए बहुत खास है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ऐसी योजना शुरू करने पर मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ‘विष्णु भैया’ को हृदय से धन्यवाद देती हूं।”

          वह आगे कहती हैं कि “राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ—विष्णु भैया संग विकास की बात” आज उनके लिए सिर्फ एक पंक्ति नहीं, बल्कि उस भरोसे की भावना है जो उन्हें महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिला है।

          रक्षाबंधन के इस पर्व पर शांति अपने भाई की कलाई पर प्रेम और विश्वास की राखी बांधेंगी और मिठाई खिलाकर इस रिश्ते की मिठास को और बढ़ाएंगी। उनके चेहरे की खुशी इस बात की गवाही देती है कि आर्थिक संबल से महिलाओं के जीवन में छोटी-छोटी खुशियां भी बड़े आत्मविश्वास में बदल सकती हैं। “हर बहन के चेहरे पर मुस्कान, विष्णु भैया का यही अरमान।”

          नवागांव की शांति की यह कहानी महतारी वंदन योजना से मिल रहे आर्थिक संबल और महिलाओं के बढ़ते आत्मविश्वास की एक भावुक तस्वीर है—जहां इस रक्षाबंधन पर एक बहन अपने भाई के लिए अपने पैसों से मिठाई लेकर खुशियों की मिठास बांटने जा रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम से बदल रही सार्वजनिक वितरण प्रणाली की तस्वीर

                    24 घंटे राशन की सुविधा, आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण...

                    रायपुर : राखी का रिश्ता भरोसे का साथ, “विष्णु भैया” संग विकास की बात

                    राखी की मिठास में घुला महतारी वंदन का संबलमहतारी...

                    Related Articles

                    Popular Categories