ऊना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट AC कोच में चूहे का आतंक, सोते समय रिटायर्ड अफसर की नाक में काटा; खून आने पर रेबीज इंजेक्शन लगवाना पड़ा

            इंदौर: ऊना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट AC कोच में सफर कर रहे 78 साल रिटायर्ड अफसर यात्री की नाक पर चूहे ने काट लिया। घटना रविवार रात में सोते समय हुई। चूहे के काटने से कोच में हड़कंप मच गया। इंदौर पहुंचने के बाद परिजन बुजुर्ग को कोकिलाबेन अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर्स ने उन्हें रेबीज का पहला इंजेक्शन लगाया।

            परिजन के मुताबिक, ट्रेन में सफर शुरू करने के कुछ समय बाद ही कोच में चूहा दिखाई देने लगा था। परिवार ने रेलवे कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। कोच में गंदगी की शिकायत भी की। कर्मचारियों ने सफाई कर दी, लेकिन पेस्ट कंट्रोल नहीं किया।

            इस तरह से चूहा यात्री की सीट के नीचे पाया गया।

            इस तरह से चूहा यात्री की सीट के नीचे पाया गया।

            रात करीब साढ़े 10 बजे सोते समय काटा

            बुजुर्ग यात्री एचपी करण क्लास-वन रिटायर्ड अफसर हैं। शनिवार को परिवार के साथ चंडीगढ़ से इंदौर आने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। उनके बेटे विजय के मुताबिक, ट्रेन में बैठने के कुछ समय बाद ही कोच में चूहा दिखाई दिया। इसकी शिकायत रेलवे स्टाफ से की थी।

            परिवार के मुताबिक, रात करीब साढ़े 10 बजे एचपी करण अपनी सीट पर सो रहे थे। इसी दौरान चूहे ने उनकी नाक पर काट लिया। घटना के बाद परिवार ने रेलवे कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी।

            इंदौर पहुंचने के बाद परिजन उन्हें सीधे कोकिलाबेन अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर रेबीज से बचाव के लिए पहला इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उनकी चिकित्सा निगरानी की गई।

            घटना चंडीगढ़ से इंदौर आते समय की है।

            घटना चंडीगढ़ से इंदौर आते समय की है।

            रेलवे ने कहा- आगरा मंडल क्षेत्र में हुई घटना

            पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि चूहे के काटने की घटना तब हुई, जब ट्रेन आगरा रेलवे मंडल क्षेत्र से गुजर रही थी। घटना के बाद यात्री को प्राथमिक इलाज दिया गया।

            रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के इंदौर से ऊना रवाना होने से पहले निर्धारित एंटी-रोडेंट यानी चूहा नियंत्रण प्रक्रिया की गई थी। संभावना है कि यात्रा के दौरान किसी स्थान पर कोच का दरवाजा खुला रहने पर चूहा अंदर आ गया हो।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories