मध्य प्रदेश: पचमढ़ी में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, पीड़िता के दोस्त को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम, जिप्सी ड्राइवर समेत 3 आरोपी हिरासत में

          नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में नाबालिग छात्रा (17) से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्थानीय जिप्सी ड्राइवर और 2 युवकों को हिरासत में लिया है। इन पर पीड़िता के दोस्त को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम देने का आरोप है।

          पुलिस के अनुसार, पीड़िता पचमढ़ी में पढ़ाई करती है। 19 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे उसका एक स्कूल फ्रैंड उससे मिलने आया था। बस स्टैंड पर दोस्त की मुलाकात जिप्सी ड्राइवर हरिओम से हुई। हरिओम के साथ होटल में काम करने वाले पवन बंसल और अभिषेक वंशकार भी थे।

          आरोपी लड़की और उसके दोस्त को पंचमढ़ी के जंगल में ले गए। दोनों को डराया-धमकाया और छात्रा के दोस्त को जिप्सी से बांध दिया। इसके बाद छात्रा से गैंगरेप किया।

          वारदात के बाद दोनों को वापस बस स्टैंड पर छोड़ दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

          पीड़ित ने स्कूल जाना बंद किया

          घटना के बाद डरी हुई पीड़िता घर लौट आई और स्कूल जाना बंद कर दिया। बड़ी बहन ने स्कूल न जाने का कारण पूछा तो पीड़िता ने उसे पूरी घटना बताई। इसके बाद रविवार रात वह परिजन के साथ पचमढ़ी थाने पहुंची।

          मामले की गंभीरता को देखते हुए पिपरिया से महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) मोनिका सिंह पचमढ़ी पहुंचीं और पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने हरिओम, पवन बंसल और अभिषेक वंशकार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2), 115(2), 351(3), 3(5) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

          तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया

          एसपी सांई कृष्णा एस थोटा का कहना है कि नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

          पर्यटन स्थल पर सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

          इस घटना के बाद पचमढ़ी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। एक स्थानीय जिप्सी चालक की संलिप्तता सामने आने से चिंता और बढ़ गई है। पचमढ़ी आने वाले पर्यटक आमतौर पर स्थानीय जिप्सी चालकों और गाइडों के सहयोग से क्षेत्र का भ्रमण करते हैं। स्थानीय नागरिकों ने पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।



                    Hot this week

                    रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक कल 25 अगस्त को

                    बैठक में संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी सहित...

                    Related Articles

                    Popular Categories