नई दिल्ली: नेपाल के रसुवा में बुधवार को बाढ़ से तबाही के बाद बिहार की गंडक नदी में पानी बढ़ने लगा है। बाढ़ के बाद गंडक नदी में 3 मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान है। फ्लैश फ्लड का खतरा भी है। बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, इस बाढ़ के चलते यूपी के महराजगंज और कुशीनगर को भी अलर्ट पर रखा गया है। नदी किनारे बसे गांवों को खाली कराया जा रहा है।
उधर, मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17 जिलों में गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, राजस्थान के 12 जिलों में भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

मध्यप्रदेश के निवाड़ी में बुधवार को तेज बारिश से कई इलाके डूब गए। पुलिस थाने में भी दो फीट तक पानी भर गया।

बिहार में खगड़िया जिले के परबत्ता में सरकारी स्कूल में घुटने भर पानी भर गया है। स्कूल बंद कर दिया गया है।

कानपुर में बुधवार को एक घंटे तेज बारिश हुई। शहर के VIP रोड पर 5 फीट गहरा गड्ढा हो गया।

लखनऊ में करीब 2 घंटे मूसलाधार बारिश हुई। मरीन ड्राइव में पानी भर गया।

छत्तीसगढ़ के रायपुर के माना इलाके में तेज बारिश से सड़क पर पानी भर गया था।

जयपुर में बुधवार दोपहर बाद 1 घंटे तेज बारिश हुई। इससे शहर में जगह-जगह पानी भर गया।

(Bureau Chief, Korba)






