BREAKING: दिल्ली में 21 साल की मॉडल की घर में घुसकर हत्या, आरोपी ने चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, वारदात के वक्त अकेली थी युवती; जिम ट्रेनर फरार

          नई दिल्ली: दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार शाम 21 साल की मॉडल की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोप जिम ट्रेनर इमरान पर लगा है। वह पिछले कुछ समय से युवती को जानता था।

          पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को युवती मुस्कान के परिजन बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। तभी आरोपी वहां पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

          युवती मुस्कान तिलक नगर के इसी घर में रहती थी, घटना के समय वह अकेली थी।

          युवती मुस्कान तिलक नगर के इसी घर में रहती थी, घटना के समय वह अकेली थी।

          पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

          पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

          पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही

          पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। इसमें आरोपी भागते नजर आ रहा है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी घर तक कैसे पहुंचा और वारदात के बाद किस रास्ते से फरार हुआ।

          दोस्त बोला- इमरान बहुत काफी समय से परेशान कर रहा था

          मृतका के दोस्त ने बताया कि मुस्कान स्टूडेंट थी। पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थी। बुधवार शाम करीब 7 बजे मुस्कान की बहन ने उसे कॉल किया। उन्होंने बताया कि मुस्कान को किसी ने चाकू मार दिया। आरोपी का नाम इमरान है और वह मुस्कान की जिम में ट्रेनर था।

          युवक ने बताया- इमरान साइको था और बात नहीं करने पर मुस्कान को परेशान कर रहा था। इमरान उसका पीछा करता था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी।



                    Hot this week

                    रायपुर : नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी

                    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सुरक्षित वापसी...

                    Related Articles

                    Popular Categories