KORBA : रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंची महतारी वंदन की 31वीं किश्त

          सरस्वती चौहान बोली -विष्णु भैया ने राखी से पहले दिया उपहार

          कोरबा (BCC NEWS 24): रक्षाबंधन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचने से बहनों की खुशियां और बढ़ गई हैं। योजना के तहत मिलने वाली प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का आधार बन रही है। इससे वे अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए पहले की तरह दूसरों पर निर्भर नहीं हैं। कोरबा नगर के सीतामढ़ी निवासी श्रीमती सरस्वती चौहान भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि हर माह उन्हें समय पर एक हजार रुपये की राशि प्राप्त हो जाती है। राशि खाते में आने का संदेश मोबाइल पर मिलते ही वे अपनी जरूरत के अनुसार इसका उपयोग करती हैं। उन्होंने कहा कि पहले छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें आत्मनिर्भरता का एहसास कराया है।

          श्रीमती चौहान ने कहा, ’विष्णु भैया ने हम महिलाओं को एक हजार रुपये का हक दिया है। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है, ऐसे में भैया ने अपनी बहनों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखते हुए योजना की राशि पहले ही खातों में पहुंचा दी है।’ उन्होंने कहा, ’आमतौर पर भाई राखी के बाद बहनों को उपहार देते हैं, लेकिन हमारे विष्णु भैया ने राखी से पहले ही बहनों को यह उपहार दे दिया। इसके लिए मैं उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।’ महतारी वंदन योजना से मिल रही नियमित आर्थिक सहायता से श्रीमती सरस्वती चौहान जैसी हजारों महिलाएं अपनी जरूरतों को स्वयं पूरा कर रही हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर समय से पहले मिली 31वीं किश्त उनके लिए आर्थिक सहारा बनने के साथ-साथ भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व का सुखद एहसास भी लेकर आई है।



                    Hot this week

                    KORBA : राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन 29 अगस्त को

                    कोरबा (BCC NEWS 24): स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की जयंती...

                    KORBA : खेलो इंडिया संवाद ’’खेल की बात- पी.एम. के साथ ’’कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

                    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, खेल संगठनों,...

                    KORBA : शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में अप्रेंटिसशिप जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

                    कोरबा (BCC NEWS 24): शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई),...

                    Related Articles

                    Popular Categories