KORBA : विष्णु भैया की पहल से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक मजबूती का आधार

            महतारी वंदन योजना से तामेश्वरी कुर्रे को मिल रहा आर्थिक संबल, स्वास्थ्य और घरेलू जरूरतों में कर रहीं राशि का उपयोग

            कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा नगर के इमलीडुग्गू निवासी श्रीमती तामेश्वरी कुर्रे, पति श्री उदय कुर्रे के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। योजना के तहत उन्हें हर माह एक हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होती है। नियमित रूप से मिलने वाली इस सहायता से उन्हें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा हो रही है।
            श्रीमती तामेश्वरी कुर्रे बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग वह मुख्य रूप से अपने स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और घरेलू खर्चों में करती हैं। परिवार की रोजमर्रा की आवश्यकताओं के बीच हर माह मिलने वाली यह राशि उनके लिए उपयोगी आर्थिक संबल का कार्य कर रही है। इससे उन्हें अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए आर्थिक रूप से सहारा मिलता है और घरेलू बजट को व्यवस्थित करने में भी मदद मिलती है।

            श्रीमती कुर्रे ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा मिलती है और उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ता है। योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर माह मिलने वाली यह राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। इससे वे अपनी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के साथ-साथ घर-परिवार की आवश्यकताओं को भी पूरा कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि विष्णु भैया ने हम बहनों की जरूरतों और समस्याओं को समझते हुए जिस तरह सहयोग का हाथ बढ़ाया है, वह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। उनका यह अपनापन और संवेदनशीलता हम महिलाओं के लिए आत्मविश्वास और संबल का आधार बन रही है।


                          Hot this week

                          कोरबा: रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से होगा उर्वरक वितरण

                          नई डिजिटल व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ाने और कालाबाजारी पर...

                          कोरबा: म्हिला कृषक सम्मेलन आयोजित

                          कोरबा (BCC NEWS 24): अंतराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के...

                          कोरबा: जिला पंचायत की स्थायी शिक्षा समिति की बैठक 17 अक्टूबर को

                          कोरबा (BCC NEWS 24): जिला पंचायत की स्थायी शिक्षा...

                          Related Articles

                          Popular Categories