KORBA : पशुधन विकास विभाग द्वारा 52 पशुओं को लगाए गए रेडियम बेल्ट

            कोरबा (BCC NEWS 24): पशुधन विकास विभाग, जिला कोरबा द्वारा पशुओं की सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से नगर पंचायत छुरी, विकासखंड कटघोरा में विशेष अभियान चलाया गया। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा इस संबंध में निर्देश दिए गए थे। अभियान के दौरान मुख्य मार्ग पर विचरण करने वाले 52 पशुओं को रेडियम बेल्ट लगाए गए। रेडियम बेल्ट के माध्यम से रात्रि के समय सड़क पर मौजूद पशु वाहन चालकों को दूर से ही आसानी से दिखाई देंगे, जिससे पशुओं से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने में सहायता मिलेगी। पशुधन विकास विभाग द्वारा पशुपालकों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने पशुओं को खुले में सड़कों पर न छोड़ें तथा पशुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। पशुधन विकास विभाग, जिला कोरबा द्वारा पशु एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत इस प्रकार के जागरूकता एवं सुरक्षा संबंधी अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।


                          Hot this week

                          कोरबा: म्हिला कृषक सम्मेलन आयोजित

                          कोरबा (BCC NEWS 24): अंतराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के...

                          कोरबा: रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से होगा उर्वरक वितरण

                          नई डिजिटल व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ाने और कालाबाजारी पर...

                          Related Articles

                          Popular Categories