देशभर में आज कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मथुरा-वृंदावन से लेकर जगन्नाथ पुरी-द्वारका में दिनभर होगी पूजा, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

            नई दिल्ली: देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। 4 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव है। मथुरा-वृंदावन से लेकर जगन्नाथ पुरी और द्वारका में जन्माष्टमी की धूम है। मथुरा में जन्मभूमि, द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर, दिल्ली के इस्कॉन मंदिर और जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में मंगला आरती हुई।

            भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में गुरुवार रात से ही श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अनुमान है कि जन्मोत्सव के लिए मथुरा-वृंदावन समेत ब्रज मंडल में करीब 75 लाख श्रद्धालु पहुंच सकते हैं।

            इधर, जन्माष्टमी पर ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में एक खास रस्म के लिए मुख्य मंदिर 5 घंटे तक बंद रहेगा। इस रस्म में भगवान मां का रूप धारण करके श्री कृष्ण को जन्म देंगे।

            जन्माष्टमी से ठीक पहले शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्री लडडू गोपाल के लिए खास उपहार भेजे गए। यह परंपरा 2024 में शुरू हुई थी।

            देशभर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों की तस्वीरें…

            नई दिल्ली में जन्माष्टमी से पहले जगमगाता बिड़ला मंदिर।

            नई दिल्ली में जन्माष्टमी से पहले जगमगाता बिड़ला मंदिर।

            काशी से लड्‌डू गोपाल के उपहार लेकर मथुरा पहुंची टोली।

            काशी से लड्‌डू गोपाल के उपहार लेकर मथुरा पहुंची टोली।

            देवभूमि द्वारका जिले के द्वारका में जगमगाता द्वारकाधीश मंदिर।

            देवभूमि द्वारका जिले के द्वारका में जगमगाता द्वारकाधीश मंदिर।

            नई दिल्ली में जन्माष्टमी के लिए इस्कॉन मंदिर में भी सतरंगी रोशनी की गई है।

            नई दिल्ली में जन्माष्टमी के लिए इस्कॉन मंदिर में भी सतरंगी रोशनी की गई है।

            बिहार की राजधानी पटना के इस्कॉन मंदिर को भी रोशनी से सजाया गया है।

            बिहार की राजधानी पटना के इस्कॉन मंदिर को भी रोशनी से सजाया गया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्यपाल डेका ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं

                          रायपुर (BCC NEWS 24): राज्यपाल श्री रमेन डेका ने...

                          Related Articles

                          Popular Categories