रायपुर : पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना ने बदली युगल किशोर की किस्मत

            2 लाख के लोन से शुरू की बेकरी, बने आत्मनिर्भर

            रायपुर (BCC NEWS 24): शासकीय योजनाओं का सही मार्गदर्शन और मेहनत से कैसे एक आम व्यक्ति का जीवन बदल सकता है, इसकी मिसाल कबीरधाम जिले के ग्राम तोरला नवापारा निवासी युगल किशोर साहू ने पेश की है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (च्डथ्डम्) योजना के सहयोग से उन्होंने न केवल अपना स्वरोजगार स्थापित किया, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में भी व्यापक सुधार किया है। युगल किशोर अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहते थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण पूंजी की कमी उनके आड़े आ रही थी। इसी दौरान उन्हें जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के माध्यम से योजना की जानकारी और अधिकारियों से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

            सफलता के प्रमुख बिंदु

            योजना के तहत युगल किशोर साहू ने बैंक ऑफ बड़ौदा (शाखा पांडातराई) से 2 लाख का ऋण प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने अपनी बेकरी उत्पाद निर्माण इकाई की शुरुआत की। बेकरी व्यवसाय के सफल संचालन से होने वाली नियमित आय से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। अपनी लगन और मेहनत के बल पर व्यवसाय को आगे बढ़ाकर युगल किशोर अब क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल बन चुके हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा

                          खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन का बेहतरीन प्रस्तुतिकरणखेती से...

                          रायपुर : राज्योत्सव में महिला सशक्तिकरण और सुपोषित बचपन की प्रेरक तस्वीर

                          रेडी-टू-ईट फूड मशीन बनी आकर्षण का केंद्र, पोषण आहार...

                          Related Articles

                          Popular Categories