कोरबा: अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण मंडल की कार्रवाई

            एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

            कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा द्वारा फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन एवं डम्पिंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मेसर्स एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली, कोरबा पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है। क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रसन्ना सोनकर ने बताया कि कार्यालय को दूरभाष के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर 09 सितम्बर 2026 की रात्रि में रूमगरा हवाई पट्टी चौक के निकट गुप्ता होटल के पास स्थित भूमि पर फ्लाई ऐश की अवैध डम्पिंग करते हुए वाहनों को पकड़ा गया। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त वाहनों में मेसर्स एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली, कोरबा के धनरास राखड़ बांध से फ्लाई ऐश लोड कर संबंधित स्थल पर अवैध रूप से डम्पिंग की जा रही थी।

            प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा तत्काल मेसर्स एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली के अधिकारियों को अवैध डम्पिंग के संबंध में सूचित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। जांच के दौरान उक्त स्थल पर डम्प की गई फ्लाई ऐश की मात्रा के आधार पर एन.टी.पी.सी. लिमिटेड के विरुद्ध 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।

            क्षेत्रीय अधिकारी श्री सोनकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा द्वारा फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन एवं डम्पिंग पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में वाहनों को पकड़कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फ्लाई ऐश का अवैध रूप से डम्प किया जाना पर्यावरणीय नियमों का गंभीर उल्लंघन है। भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधि पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति अथवा संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करते हुए पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की जाएगी।


                          Hot this week

                          बिलासपुर: एनटीपीसी सीपत ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सतर्कता का संदेश

                          बिलासपुर (BCC NEWS 24): एनटीपीसी सीपत द्वारा सतर्कता जागरूकता...

                          कोरबा: BALCO में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटड...

                          Related Articles

                          Popular Categories