कोरबा: स्नेह सदन वृद्धाश्रम में कंबल खरीदी को लेकर प्रकाशित समाचार भ्रामक एवं तथ्यहीन – समाज कल्याण विभाग

        कोरबा (BCC NEWS 24): दिनांक 11 सितंबर 2026 को दैनिक समाचार पत्र पत्रिका में आरटीआई से प्राप्त जानकारी के हवाले से “स्नेह सदन वृद्धाश्रम में 4.91 लाख के 300 बमरोधी कंबल की खरीदी” शीर्षक से प्रकाशित समाचार के संबंध में समाज कल्याण विभाग, जिला कोरबा ने स्थिति स्पष्ट की है। विभाग ने प्रकाशित समाचार को भ्रामक, तथ्यहीन एवं वास्तविक तथ्यों के विपरीत बताते हुए इसका खंडन किया है। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक द्वारा जारी जानकारी के अनुसार स्नेह सदन वृद्धाश्रम के लिए 300 कंबल नहीं खरीदे गए हैं। वृद्धाश्रम के उपयोग के लिए कुल 60 नग गरम कंबल, जिसकी कीमत 87,900 रुपये है तथा 240 नग सूती चादरें, जिसकी कीमत 4,03,200 रुपये है, दो अलग-अलग बिलों के माध्यम से क्रय की गई हैं। इस प्रकार खरीदी गई सामग्री में कंबल और चादर दोनों शामिल हैं।

        विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासकीय खरीदी के लिए उपयोग किए जाने वाले गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस ( GeM Portal    ) पर संबंधित उत्पाद की कैटेगरी का टाइटल “ Bomb Blanket ” दर्ज है। इसी कारण पोर्टल से जनरेट हुए बिल में  ÞBomb Blanketß  शब्द अंकित हुआ है। विभाग के अनुसार इसका अर्थ किसी प्रकार के बमरोधी या विस्फोटरोधी कंबल से नहीं है। वृद्धाश्रम में वास्तव में सामान्य उपयोग के गरम कंबल एवं सूती चादरें ही प्राप्त हुई हैं और उनका उपयोग किया जा रहा है।

        विभाग ने यह भी बताया कि सामग्री प्राप्त होने के बाद इसकी गुणवत्ता एवं मात्रा का जिला स्तरीय 6-सदस्यीय समिति द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया था। समिति ने दिनांक 30 दिसंबर 2024 को सामग्री का मौके पर सत्यापन किया। समिति में उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, जिला रोजगार अधिकारी तथा लेखा अधिकारी, जिला पंचायत शामिल थे। समिति द्वारा सामग्री की मात्रा एवं गुणवत्ता का परीक्षण कर उसे सही एवं संतोषप्रद पाया गया, जिसके पश्चात ही नियमानुसार भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई। समाज कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रकाशित समाचार में  GeM     पोर्टल पर अंकित उत्पाद कैटेगरी के शब्द को वास्तविक सामग्री के रूप में प्रस्तुत किए जाने से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है। वास्तविकता में वृद्धाश्रम के लिए सामान्य उपयोग के 60 गरम कंबल एवं 240 सूती चादरों की ही खरीदी की गई है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories