रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर के ग्रामीण परिवारों का पक्के घर का सपना हुआ साकार

            पूर्ण आवासों में विधि-विधान से हुआ गृह प्रवेश, पक्का और सुरक्षित घर मिलने से खिले हितग्राहियों के चेहरे

            रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से पात्र ग्रामीण परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी है। योजना के तहत स्वीकृत आवासों के पूर्ण होने के बाद हितग्राही परिवारों को उनके नए आशियाने में गृह प्रवेश कराया जा रहा है।

            प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर के ग्रामीण परिवारों का पक्के घर का सपना हुआ साकार
            प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर के ग्रामीण परिवारों का पक्के घर का सपना हुआ साकार

            इसी क्रम में जशपुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत पूर्ण हुए आवासों में हितग्राही परिवारों ने विधि-विधान और उत्साह के साथ गृह प्रवेश किया। वर्षों से पक्के और सुरक्षित घर की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों के लिए नया आवास उनके जीवन में खुशियों और सम्मान का नया अध्याय लेकर आया।

            प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर के ग्रामीण परिवारों का पक्के घर का सपना हुआ साकार

            नवीन आवास में गृह प्रवेश के अवसर पर हितग्राही परिवारों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। पक्का घर मिलने से परिवारों को न केवल सुरक्षित आवास की सुविधा मिली, बल्कि उन्हें अपने भविष्य को लेकर भी नई उम्मीद मिली है। हितग्राही परिवारों ने पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

            प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से जिले में पात्र ग्रामीण परिवारों को चरणबद्ध तरीके से आवास उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन के लिए आवश्यक आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है। जशपुर जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से अनेक परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार हो रहा है।

            गृह प्रवेश के अवसर पर ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने हितग्राही परिवारों को नए आवास और नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories