KORBA: जेसीआई कोरबा सेंट्रल की युवा संसद में दिखा लोकतंत्र का जीवंत स्वरूप

        कोरबा (BCC NEWS 24): युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं संसद की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल में युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संसदीय प्रक्रिया, सदन की कार्यवाही तथा पक्ष-विपक्ष के बीच होने वाली बहस की व्यावहारिक जानकारी दी गई।

        युवा संसद में विद्यार्थियों ने लोकसभा स्पीकर, सत्तापक्ष एवं विपक्ष के सांसदों की भूमिका छात्रों ने निभाई। कार्यक्रम के प्रारंभ में नवनिर्वाचित छात्र सांसदों को हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में शपथ दिलाई गई। इसके बाद स्पीकर द्वारा सदन की कार्यवाही प्रारंभ की गई।

        सदन में विभिन्न सामाजिक एवं आधुनिक विषयों को चर्चा के लिए रखा गया। विद्यार्थियों ने स्पीकर के समक्ष अपने-अपने पक्ष को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया तथा सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच प्रश्नोत्तर एवं तार्किक बहस हुई। विद्यार्थियों की प्रभावशाली प्रस्तुति और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम को रोचक बना दिया।

        युवा संसद के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय मर्यादा, नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन एवं प्रभावी अभिव्यक्ति का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

        कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें भविष्य के जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना रहा। 

        कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री किशोर शर्मा, डॉ. डी.के. आनंद, अंश अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, कपिल विश्वकर्मा, हर्ष गुप्ता, शीतल बजाज, अध्यक्ष सीए त्रिलोकी नाथ बजाज एवं संस्था के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

        जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा आयोजित यह युवा संसद विद्यार्थियों के लिए लोकतंत्र को समझने और संसदीय प्रक्रिया को करीब से अनुभव करने का एक महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक अवसर साबित हुई।



                Hot this week

                रायपुर : लोईंग में शुरू हुआ 10 बिस्तर जिला नशा मुक्ति केंद्र

                नशे से प्रभावित लोगों को उपचार, काउंसलिंग और पुनर्वास...

                रायपुर : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’

                घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की...

                Related Articles

                Popular Categories